गुरु नानक की जयंती: समर्पण, भक्ति और सेवा का पर्व

गुरु नानक देव जी का जीवन अत्यंत प्रेरणा दायक और सकारात्मक रहा । उनका जन्म 15 अप्रैल 1469 को हुआ था और वह सिख धर्म के पहले गुरु थे। गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन को एक साधक और समाज सुधारक के रूप में समर्पित किया ।

Share This Article:

नई दिल्ली: गुरु नानक देव जी की जयंती सिख धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे ‘गुरु नानक गुरुपर्व’ के नाम से मनाया जाता है। यह पर्व न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि समस्त मानवता के लिए एक विशेष महत्व रखता है। गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से दुनिया को समर्पण, भक्ति और सेवा का सच्चा मार्ग दिखाया । उनके उपदेश आज भी समाज में शांति , भाई चारे और प्रेम का संदेश फैलाते हैं। इसी कड़ी में चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने आज अन्य पार्टी नेताओं के साथ मिलकर सिख श्रद्धालुओं के साथ गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे समारोह में भाग लिया।

पांच सिख साहिबान पर पुष्प वर्षा

उन्होंने गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से प्रारंभ हुई गुरु नानक जयंती शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे पाँच सिख साहिबान (ग्रंथी/पुरोहित) का माल्यार्पण किया। यह समारोह फतेहपुरी और आस-पास के क्षेत्रों के सिख व्यापारियों द्वारा फतेहपुरी मस्जिद के निकट स्थापित मंच से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सांसद खंडेलवाल ने सिख श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर भी इस अवसर पर सांसद प्रवीन खंडेलवाल के साथ उपस्थित रहे।

लंगर वितरण में भाग लिया

प्रवीन खंडेलवाल ने कमला नगर निवासियों द्वारा आयोजित लंगर वितरण कार्यक्रम में भाग लिया, जिसका नेतृत्व चांदनी चौक जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद गर्ग ने किया। यह लंगर वितरण बिरला मंदिर, सब्जी मंडी के समीप आयोजित किया गया, जहाँ से शोभायात्रा अपने अंतिम पड़ाव गुरुद्वारा नानक प्याऊ की ओर अग्रसर थी। सांसद खंडेलवाल ने श्रद्धालुओं को लंगर प्रसाद वितरित किया। मॉडल टाउन विधायक अशोक गोयल, पार्षद विकेश सेठी एवं पूर्व महापौर जय प्रकाश ने भी क्रमशः मॉडल टाउन एवं सदर बाजार विधानसभाओं में श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.