बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन-मालगाड़ी भिड़ी

छतीसगढ़ के बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर आ रही।

Share This Article:

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। मौके पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी पहुंच रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू है। हादसा कैसे हुआ है, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

कई ट्रेनें रद्द

रेल प्रशासन ने तुरंत एक बचाव दल और चिकित्सा दल को घटनास्थल पर भेजा। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच गया है। दुर्घटना के कारण पूरे मार्ग पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है या उनके मार्ग बदल दिए गए हैं।

जांच शुरू

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ओवरहेड तार और सिग्नल सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें ठीक करने में समय लग सकता है। यह दुर्घटना व्यस्त रेल मार्ग बिलासपुर-कटनी खंड पर हुई। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कई डिब्बे क्षतिग्रस्त

कोरबा में एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेन के कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बचाव दल यात्रियों को निकालने में जुटे हैं। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर लगातार राहत कार्य में लगी हुई हैं।

ये भी पढ़ें-2027 के अंत तक खत्म होगा गाजीपुर कूड़े का पहाड़

दक्षिण रेलवे का बयान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, मंडल रेल प्रबंधक के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए हैं।

आपातकालीन संपर्क:

• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर – 7777857338

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है। दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। मृतकों (casualties) के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.