2027 के अंत तक खत्म होगा गाजीपुर कूड़े का पहाड़

स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया, अधिकारियों को बायोमाइनिंग कार्य तेज करने के निर्देश दिए

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने मंगलवार को दावा किया कि 2027 के अंत तक गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। यह दिल्ली की स्वच्छता एवं पर्यावरण सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। सत्या शर्मा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया और वहाँ चल रहे बायोमाइनिंग एवं कूड़ा निस्तारण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त लीलाधर मेघवाल, शाहदरा (दक्षिणी) जोन के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, क्षेत्रीय उपायुक्त बादल कुमार सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम करने के लिए अतिरिक्त मशीनें लगाई जाएं

शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम करने के लिए अतिरिक्त मशीनें लगाई जाएं और नवीनतम तकनीक एवं आधुनिक मशीनों का प्रयोग कर बायोमाइनिंग कार्य को और तेज किया जाए। उन्हाेंने बताया कि गाजीपुर सेनेटरी लैंडफिल साइट पर बायोमाइनिंग का कार्य दूसरे चरण में जारी है। यह चरण पूर्ण होते ही तीसरे चरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में योजना तैयार कर ली गई है और शीघ्र ही इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर एक नया वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे कूड़ा निस्तारण के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन भी संभव होगा।

उन्होंने कहा पिछले छह महीनों में भाजपा सरकार ने बिना किसी शोर-शराबे के धरातल पर कार्य किया है। पिछली सरकार ने केवल वादों और दिखावे तक ही खुद को सीमित रखा था। निरंतर और परिणामोन्मुख प्रयासों से हम अपने लक्ष्य को समय से पहले प्राप्त करेंगे।

श्रीमती शर्मा ने यह भी बताया कि वे अगले महीने पुनः ग़ाज़ीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण करेंगी ताकि कार्य की प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके और निर्धारित समय सीमा का पालन सुनिश्चित हो।उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम की भाजपा सरकार का संकल्प है कि दिल्ली के सभी लैंडफिल स्थलों को पूरी तरह समाप्त किया जाए और राजधानी को स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त बनाया जाए।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.