बिहार को ‘जंगलराज’ नहीं, विकास चाहिए: CM योगी

भोजपुर जिले के शाहपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा के समर्थन में जनसभा की। योगी ने कहा, अब बिहार को जंगलराज नहीं, विकास चाहिए।

Share This Article:

आरा (भोजपुर): बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोजपुर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 6 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले सभी दलों ने चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में बुधवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार राकेश रंजन ओझा के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।

नीतीश ने बिहार को सुशासन दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ‘नीतीश कुमार के सरकार बनते ही माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने गरीबों को सम्मान दिया है। हर गरीब के पास आज राशन कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड है, जो काम कांग्रेस और आरजेडी नहीं कर पाई।’

जो जानवरों का चारा खा गए, वो बिहार का विकास क्या करेंगे?

उन्होंने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा, ‘जो लोग जानवरों का चारा खा गए, वे बिहार का विकास क्या करेंगे? योगी ने आगे कहा कि अब बिहार से पलायन नहीं, बल्कि प्रगति का दौर शुरू हुआ है। अब बिहार के युवाओं को रोजगार और इंजीनियरिंग का अवसर मिल रहा है। जो काम पचास साल पहले होना चाहिए था, वह अब हो रहा है।

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधा

सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने जनता से पूछा, ‘राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं? — इस पर भीड़ ने ज़ोरदार ‘हां’ के नारे लगाए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘समाजवादी पार्टी राम मंदिर का विरोध करती थी, वही पार्टी राम भक्तों पर गोली चलाने का काम करती रही। हमने वादा किया था कि माफिया राज का अंत करेंगे, और आज माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं।’

बिहार अब विकास की राह पर

योगी ने कहा कि बिहार अब “जंगलराज” से आगे बढ़ चुका है, और अब राज्य को विकास की नई राह पर ले जाने का समय है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राकेश रंजन ओझा को जनता का सच्चा प्रतिनिधि बताते हुए उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे

वहीं, भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा ने कहा, “योगी आदित्यनाथ जी एक संत हैं, वे हमारे लिए आशीर्वाद स्वरूप आए हैं। विपक्ष ने दो बार मौका पाया, लेकिन जनता अब उन्हें नकारने का मन बना चुकी है। पहले जनता के पास विकल्प नहीं था, अब भाजपा ही बेहतर विकल्प है।’

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.