बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन के घोषणा पत्र पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने इसे झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पूछा है आपने पिछले बिधानसभा चुनाव में 3 लाख 67 हजार शिक्षकों को नियमित कर वेतन देने की बात कही थी। तीन साल उप मुख्यमंत्री रहने के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं कर पाए। वहीं इस बार हर घर को नौकरी देने का वादा कर रहे है। केंद्रीय मंत्री तेजस्वी से सवाल किया कि वह जतना को बताएं कि इतना बड़ा वादा कैसे पूरा करेंगे।
बिहार में तेजी से हो रहा विकास
गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव हमला जारी रखते हुए कहा कि एक होता है शंख वहीं तेजस्वी यादव है डपोरशंख है। उन्होंने यह महागठबंधन का घोषणा पत्र है या तेजस्वी का तेज है जिसमें तेज का पुलिंदा है। गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमें तेजस्वी यादव नया बिहार बनाने कि बात करते है। सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के पिता ने पंद्रह साल में बिहार को जंगलराज बना दिया था। ये वह दौर था जिसमें स्कूल के बदले चरवाहा बिद्यालय बना दिया और स्कूलों में खिड़की किवाड़ तक गायब हो गया। वहीं बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। इस मौके पर गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार के उस बयान पर हमला बोलते हुए देशी अंदाज कहा अपना मुंह है कुछ भी बोल देते है। कन्हैया कुमार हार कर गए तो फिर दिखाई नहीं पड़े।
इसको भी पढ़ें: ‘डर की राजनीति से बाहर निकलें अल्पसंख्यक’ : चिराग
बंगाल में SIR के साथ NRC भी लागू होगा
केंद्रीय मंत्री ने बंगाल के संबंध में कहा कि पहले आसाम के रास्ते रोहिंग्या आते थे अब वही आसाम में भाजपा कि सरकार बनने पर बंगाल के रास्ते रोहिंग्या आते है।बंगाल के तेरह जिला से 23 जिला में रोहिंग्या का प्रभाव बढ़ गया। इस देश में बंगाल जैसे प्रांत में SIR के साथ NRC भी लागू होगा। ममता बनर्जी अगर लगातर रही तो बंगाल बांग्लादेश बन जायेगा।



