नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का आज दोपहर मुंबई में निधन हो गया। सतीश किडनी संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके मैनेजर ने शनिवार दोपहर 2.30 बजे उनके निधन की पुष्टि की है। शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को होगा। 74 वर्षीय सतीश शाह फेमस टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई से फेमस हुए थे। कई फिल्मों में भी वो काम कर चुके थे।
इन फिल्मों में किया काम
सतीश शाह को “साराभाई वर्सेस साराभाई” और “जाने भी दो यारो” जैसे धारावाहिकों से प्रसिद्धि मिली। उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है, जिनमें “मैं हूँ ना” (2004), “कल हो ना हो” (2003), “फना” (2006) और “ओम शांति ओम” (2007) शामिल हैं। 2008 में, उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ “कॉमेडी सर्कस” शो में जज के रूप में काम किया। 2015 में, उन्हें भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) सोसाइटी में शामिल किया गया।
ये भी पढ़ें-Asrani नेट वर्थ: जानें उनकी जिंदगी, शिक्षा और संपत्ति का सफर
इंडस्ट्री को झटका
बॉलीवुड अभी पीयूष पांडे के निधन की खबर से उबर ही रहा था कि सतीश के अचानक निधन ने इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका दिया। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई। सतीश का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की। 1972 में, सतीश ने डिज़ाइनर मधु शाह से शादी की। मधु शाह ही थीं जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान कोविड-19 से जंग लड़ी थी।



