बिन पानी की मछली जैसे तड़प रहे राहुल-तेजस्वी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भागलपुर के कहलगांव में एनडीए की सभा में राहुल-तेजस्वी पर निशाना साधा। साथ ही भ्रष्टाचार खत्म करने और एनडीए उम्मीदवारों को जिताने की अपील की ताकि विकसित बिहार और विकसित भारत का निर्माण हो सके।

Share This Article:

कहलगांव: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भागलपुर के कहलगांव में एनडीए की सभा में महागठबंधन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिना पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म करने और एनडीए उम्मीदवारों को जिताने की अपील की ताकि विकसित बिहार का निर्माण हो सके।

महागठबंधन का प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा

केशव प्रसाद मौर्य ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कहीं भी इसका प्रभाव दिखाई नहीं पड़ रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की वे महागठबंधन के उम्मीदवार को इतना भारी पराजय दीजिए ताकि इनकी जमानत जप्त हो जाए।

एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में शारदा पाठशाला के मैदान के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे, जहां उन्होंने कहलगांव और पीरपैंती के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में तथाकथित महागठबंधन है, बिहार में कहीं भी इसका प्रभाव दिखाई नहीं पड़ रहा है, महागठबंधन उम्मीदवार को इतना भारी पराजय दीजिए ताकि इनकी जमानत जप्त हो जाए।

मौर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को पाताल में पहुंचाने एवं पुनः जंगलराज न आए इसके लिए इसके सफाए की जरूरत है। बिन पानी की मछली की तरह राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 के लोकसभा चुनाव में 60 प्रतिशत मत मिला था। 40 प्रतिशत मत सबको मिला था। उसमें भी हमारी हिस्सेदारी थी। 176 विधानसभा सीटों पर हम एक नंबर पर थे। 140 करोड़ के लिए भारत बनाएंगे, विकसित भारत बनाएंगे. विकसित भारत सिर्फ एनडीए के लिए नहीं आम लोगों के लिए बनेगा। अपने जंगल राज देखा है, विकास के नाम पर खजाने से पैसा निकलता था नेता गुंडों के खाते में जाता था।

भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही हो रही है

उन्होंने कहा कि आज विकास की गंगा बह रही है। भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही हो रही है। भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं। जब तक इस देश की आधी आबादी का सशक्तीकरण नहीं होगी तब तक विकसित भारत नहीं बनेगा। प्रत्येक घर में एक महिला को दस दस हजार रुपया देने, वृद्धा पेंशन की राशि 1100 रुपए करने, 125 यूनिट बिजली फ्री करने बिहार को विकसित राज्य बनाने का कार्य हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि विधान सभा चुनाव में नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करें। लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री के हाथ को मजबूत करने का काम किए हैं। विकसित बिहार विकसित भारत बनाने के लिए एनडीए उम्मीदवार को जिताने का काम करें। सभा में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार शुभानंद मुकेश को एवं पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मुरारी पासवान को जिताने का आह्वान किए

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.