नई दिल्ली: साल 2025 के इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। इस साल यह पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों अमेरिका के जोएल मोकिर, अमेरिका के ही पीटर हॉविट और यूके के फिलिप एगियॉन को दिया गया है। नोबेल समिति के मुताबिक इन अर्थशास्त्रियों ने बताया कि कैसे इनोवेशन आर्थिक विकास का रास्ता खोलती है। तकनीक के तेजी से बदलने से, हम सब पर उसका असर पड़ता है।
इतनी मिलेगी राशि
उत्पाद और उत्पादन के नए तरीके पुराने तरीकों में बदलते रहते हैं और प्रक्रिया हमेशा चलती रहती है। यही आर्थिक विकास का आधार है। इसी से दुनिया भर के लोगों की जीवन गुणवत्ता, स्वास्थ्य और जीवन स्तर बेहतर बनता है। तीनों विजेताओं को 11 मिनियन स्वीडिश क्रोना यानी 10.3 करोड़ रुपए की राशि, सोने का मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
आर्थिक विकास का कारण क्या है?
अर्थशास्त्री जोएल मोकिर ने इतिहास के माध्यम से यह पता लगाया कि लगातार आर्थिक विकास होने के पीछे का कारण क्या है? अगर नए-नए अविष्कार और सुधार होते रहते हैं तो हमें सिर्फ यह जानना जरूरी नहीं है कई कोई चीज काम करती है। ये भी समझाना जरूरी है कि वह काम क्यों करती है।
साहित्य और रसायन का नोबेल
इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को दिया गया है। उनकी रचनाओं को बेहद प्रभावशाली और दूरदर्शी बताया गया। इस साल केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों सुसुमु कितागवा, रिचर्ड रॉबसन और ओमार एम. यागी को नोबेल मिला है। इन्हें मेटल-ऑर्गेनिक फ़्रेमवर्क्स के विकास के लिए नोबेल दिया गया है।
इन्हें मिला नोबेल पीस प्राइज
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को इस साल का नोबेल का शांति पुरस्कार जीता। उन्हें वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना चकनाचूर हो गया है। वो कई महीनों से इसके लिए दावेदारी कर रहे थे लेकिन कमेटी ने उन्हें यह सम्मान नहीं दिया।
ये भी पढ़ें-नोबेल शांति पुरस्कार या विवादों का मंच?
नोबेल पुरस्कार क्या है?
नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1895 में हुई थी, जब वैज्ञानिक और आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में इसका जिक्र किया। पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में दिया गया था। 1901 से 2024 तक मेडिसिन (चिकित्सा) के क्षेत्र में 229 लोगों को यह सम्मान मिल चुका है। शुरू में ये पुरस्कार सिर्फ भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry), मेडिसिन, साहित्य (Literature) और शांति (Peace) के क्षेत्र में दिए जाते थे। बाद में इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) के लिए भी नोबेल पुरस्कार शुरू किया गया।



