बिहार चुनाव 2025: लालू ने कांग्रेस संग तय किया सीट बंटवारा फॉर्मूला, ऐलान जल्द

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मंथन तेज हो गया है। एनडीए में सहमति बन चुकी है जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस और सहयोगी दलों के बीच ज्यादातर सीटों पर समझौता हो गया है। कुछ सीटों पर पेच अब भी बरकरार है।

Share This Article:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए और महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर महामंथन जारी है। एनडीएम में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। आज दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक के बाद इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है। तो वहीं, लालू यादव और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच देर रात फोन पर बातचीत हुई है लेकिन कुछ सीटों पर अब भी पेच फंसा हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही सीटों का ऐलान हो सकता है.

महागठबंधन में सीट बंटवारे की तस्वीर साफ!

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को 135 सीटें, कांग्रेस को 55, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 18, भाकपा माले को 20, सीपीआई को 6, सीपीएम को 4, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 2, राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी (आरएलजेपी) को 2 और आईपी गुप्ता को 1 सीट मिलने की संभावना है। कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के समायोजन का फॉर्मूला भी अपनाया जाएगा।

कुछ सीटों पर सहमति बाकी

हालांकि, लगभग एक दर्जन सीटों पर सहमति अब भी बाकी है। वीआईपी ने आरजेडी की शेखपुरा, सिमरी बख्तियारपुर, भभुआ, बड़हरा, महिषी और गौराबराम सीटों पर दावा ठोका है। कांग्रेस ने बायसी, बहादुरगंज और सहरसा सीटों की मांग की है, जबकि आरजेडी ने भाकपा माले की घोसी और पालीगंज सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है। सीपीआई ने हरलाखी सीट पर जोर दिया है। जेएमएम को कटोरिया और मनिहारी सीटें मिलने की उम्मीद है।

एक-दो दिन में औपचारिक ऐलान!

आरएलजेपी नेता पशुपति पारस कुशेश्वरस्थान या वैशाली में एक सीट की मांग कर रहे हैं, जिसमें सूरजभान सिंह को समायोजित करने की शर्त शामिल है। सूत्रों का कहना है कि इन विवादित सीटों पर आज सहमति बनने की संभावना है। इसके बाद महागठबंधन 12 या 13 अक्टूबर को सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान कर सकता है।

शनिवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव के पटना स्थित आवास पर लंबी बैठक की, जिसमें सीट बंटवारे पर चर्चा को अंतिम रूप देने की कोशिश की गई। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच भी फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद कई मुद्दों पर सहमति बनी।

NDA की दिल्ली में बैठक, हो सकता है औपचारिक ऐलान

उधर, एनडीए में भी सीट बंटवारे को लेकर मंथन जोरों पर है। दिल्ली में आज होने वाली बैठक में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावडे, सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, ऋतुराज सिन्हा और मंगल पांडे हिस्सा ले रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता ललन सिंह और संजय झा भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को गोविंदगंज सीट देने पर सहमति बन गई है, लेकिन ब्रह्मपुर सीट पर बीजेपी अब भी राजी नहीं है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के नेता उपेंद्र कुशवाहा बाजपट्टी और शेखपुरा सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं। वहीं, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के नेता जीतन राम मांझी सात सीटों से कम मिलने पर नाराज बताए जा रहे हैं और आज बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.