वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को मिला शांति का नोबेल

शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को यह सम्मान दिया गया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को यह सम्मान दिया गया है। उन्हें वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना चकनाचूर हो गया है। वो कई महीनों से इसके लिए दावेदारी कर रहे थे लेकिन कमेटी ने उन्हें यह सम्मान नहीं दिया।

नोबेल पुरस्कार समिति का कहना है कि सत्ताधरी पार्टी के तानाशाही शासन के कारण वेनेजुएला में राजनीतिक कार्य बेहद कठिन है। मचाडो ने सुमाते नामक संगठन की स्थापना की है, जो लोकतंत्र की बेहतरी के लिए काम करता है। वह देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की मांग करती रही हैं। मारिया मचाडो को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना यानी 10.3 करोड़ रुपए मिलेंगे।

साहित्य का नोबेल

इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को दिया गया है। उनकी रचनाओं को बेहद प्रभावशाली और दूरदर्शी बताया गया। इस साल केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों सुसुमु कितागवा, रिचर्ड रॉबसन और ओमार एम. यागी को नोबेल मिला है। इन्हें मेटल-ऑर्गेनिक फ़्रेमवर्क्स के विकास के लिए नोबेल दिया गया है।

ये भी पढ़ें-नोबेल शांति पुरस्कार या विवादों का मंच?

ये भी पढ़ें-हंगरी के लेखक लास्जलो को मिला साहित्य का नोबेल

कब हुई थी Nobel Prize की स्थापना

नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1895 में हुई थी, जब वैज्ञानिक और आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में इसका जिक्र किया। पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में दिया गया था। 1901 से 2024 तक मेडिसिन (चिकित्सा) के क्षेत्र में 229 लोगों को यह सम्मान मिल चुका है। शुरू में ये पुरस्कार सिर्फ भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry), मेडिसिन, साहित्य (Literature) और शांति (Peace) के क्षेत्र में दिए जाते थे। बाद में इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) के लिए भी नोबेल पुरस्कार शुरू किया गया।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.