लालू-तेजस्वी के आवास के बाहर समर्थकों का जमावड़ा

लालू तेजस्वी के आवास के पर इस वक्त हाई लेवल मीटिंग चल रही है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, पूर्व सांसद और विधायक मौजूद हैं। आज शाम तक कई सीटों पर उम्मीदवारों का चयन जो जाएगा। वहीं संभावित उम्मीदवार लगातार नारेबाजी करते हुए अपनी दावेदारी पक्की करने की कोशिश में जुटे हैं। पटना से रत्नेश पांडेय की रिपोर्ट।

Share This Article:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। सीट बंटवारे को लेकर गठबंधनों में घमासान मचा है। इसी बीच पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिसके साथ ही उम्मीदवारों के चयन को पार्टियां अंतिम रूप देने में जुटी है। लालू-तेजस्वी यादव के घर के बाहर टिकट की आस लगाए बैठे संभावित उम्मीदवार नारेबाजी करते हुए अपनी उम्मीदवारी पक्की करने में जुटे हैं।

जब तक टिकट फाइनल नहीं हो जाता, यहीं डटे रहेंगे

लालू यादव और तेजस्वी यादव के आवास के अंदर इस वक्त हाई लेवल मीटिंग चल रही है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, पूर्व सांसद और विधायक मौजूद हैं। खुद तेजस्वी यादव इस बैठक की अगुवाई कर रहे हैं। राजद सूत्रों के मुताबिक, आज शाम तक कई सीटों पर उम्मीदवारों को सिंबल (चुनाव चिह्न) भी जारी किया जा सकता है। वहीं बाहर बैठे समर्थक और संभावित उम्मीदवार लगातार नारेबाजी करते हुए अपनी दावेदारी पक्की करने की कोशिश में जुटे हैं।

टिकट नहीं मिला, तो क्षेत्र में जबरदस्त विरोध होगा

कई प्रत्याशी खुलकर यह भी कह रहे हैं कि अगर टिकट नहीं मिला, तो क्षेत्र में जबरदस्त विरोध होगा। ऐसे में आज का दिन राजद के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। शाम तक यह साफ हो जाएगा कि कौन उम्मीदवार मैदान में उतरेगा और किसे निराशा हाथ लगेगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.