नई दिल्ली: भारत अफगानिस्तान में अपना दूतावास दोबारा खोलने जा रहा है। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अफगानी विदेश मंत्री आमिर खान मुताकी के साथ हुए बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसका आधिकारिक ऐलान किया। जय शंकर ने इस दौरान अफगानिस्तान के संप्रभुता का पूर्ण समर्थन किया। 2021 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत में अफगानिस्तान को पूर्ण समर्थन दिया हो।
जयशंकर ने की तारीफ
मुताकी के साथ अपनी बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “भारत ने हमेशा अफगानिस्तान का समर्थन किया है। अफगान हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हाल ही में, अफगानिस्तान ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में हमारा साथ दिया। पहलगाम हमले की उन्होंने निंदा की।”
मौन था भारत
आपको बता दें कि वर्तमान में, केवल रूस और पाकिस्तान जैसे देशों के ही अफगानिस्तान में दूतावास हैं। भारत का काबुल में एक उच्चायोग है, लेकिन उसे दूतावास में परिवर्तित नहीं किया गया है। तालिबान शासन के सत्ता में आने के बाद से भारत मौन रहा, लेकिन अब उसने वहां एक दूतावास खोलने की घोषणा की है।
20 एम्बुलेंस की घोषणा
जयशंकर ने आगे कहा कि भारत अफगानिस्तान में अपने विकास और मानवीय सहायता कार्य जारी रखेगा। इसके अलावा, भारत अफगानिस्तान में घोषित परियोजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। भारत ने अफगानिस्तान को 20 एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है।
ये भी पढ़ें-नोबेल शांति पुरस्कार या विवादों का मंच?
क्या बोले मुताकी
जयशंकर के साथ अपनी बैठक में, अफगान विदेश मंत्री मुताकी ने कहा कि भारत हमेशा अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी साजिश को नहीं होने देंगे। दोनों देशों ने सीमा पार आतंकवाद पर भी चर्चा की। मुताकी नई दिल्ली आने वाले तालिबान शासन के पहले विदेश मंत्री हैं।



