संपत्तिकर बकाया माफी: दिल्ली महापौर ने बढ़ाई सुनियो योजना की समय सीमा

दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने शुक्रवार को जनता से संपत्ति कर माफी योजना 2025-26 संपत्तिकर निपटान योजना (सुनियो) का लाभ उठाने की अपील की।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह ने संपत्तिकर निपटान योजना (सुनियो) को और अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए इसकी समय सीमा को बढ़ाने की घोषणा की है। यह योजना दिल्ली वालों वासियों को बकाया संपत्ति कर, ब्याज और जुर्माने से राहत देने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। महापौर ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया कर का निपटारा करें और शहर के विकास में योगदान दें।

31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है

सरदार राजा इकबाल सिंह ने बताया कि सुनियो योजना, जो शुरू में 1 जून 2025 से 30 सितंबर 2025 तक की अवधि के लिए थी, अब 30 सितंबर 2025 से आगे तीन महीने और 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है, जिसमें विस्तारित अवधि के दौरान योजना के तहत गणना की गई कर की मूल राशि पर 2% विलंब शुल्क का प्रावधान है। इस पहल से 1.29 लाख से अधिक करदाता पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं और 30 सितंबर, 2025 तक 519 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर जमा कर चुके हैं।

चालू वित्त वर्ष में 2270 करोड़ रुपये का संग्रह

चालू वर्ष (सुनियो योजना सहित) के लिए 30 सितंबर, 2025 तक कुल संपति कर संग्रह 11.79 लाख करदाताओं से 2270 करोड़ रुपये है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 9.9 लाख करदाताओं से लगभग 1736 करोड़ रुपये का संपति कर संग्रह हुआ था सुनियो योजना के तहत, करदाता वित्तीय वर्ष 2020-21 से पहले ब्याज और जुर्माने सहित संपत्ति कर की पूरी छूट का लाभ उठा सकते हैं, बशर्ते वे चालू वर्ष (2025-26) और पिछले पाँच वित्तीय वर्षों (अर्थात, वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25) के लिए बिना किसी ब्याज और जुर्माने के संपत्ति कर की मूल राशि का भुगतान करें। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल कर संग्रह 11.33 लाख करदाताओं से 2132.29 करोड़ रुपये था, जो आज की तारीख में चालू वित्त वर्ष के कर संग्रह से काफी कम है।

बिना किसी दंड या ब्याज के बकाया संपत्ति कर का करें भुगतान

महापौर ने कहा, “हम सभी संपत्ति मालिकों/कब्जाधारियों से अपील करते हैं कि वे विस्तारित अवधि के दौरान सुनियो (SUNIYO ) के तहत इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाएँ और बिना किसी दंड या ब्याज के अपने बकाया संपत्ति कर का भुगतान करें। महापौर ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिक सुनियो योजना का लाभ उठाकर कर माफी योजना में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। अब तक, 1.29 लाख से अधिक करदाता इस पहल से लाभान्वित हो चुके हैं और 30 सितंबर, 2025 तक 519 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर चुका चुके हैं। इनमें से 66 हजार नए करदाताओं ने सुनियो योजना का लाभ उठाया है और पहली बार संपत्ति कर का भुगतान किया है। सुनियो योजना के तहत इन पहली बार करदाताओं से लगभग 200 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ है। अभी तक केवल 6 महीने ही बीते हैं और चालू वित्त वर्ष 2025-26 में संपत्ति कर वसूली के लिए अभी भी 6 महीने और शेष हैं।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.