पूर्णिया में वंदे भारत से कटकर 4 की मौत

बिहार में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है, जहां पूर्णिया में रेल पटरियों पर मौत दौड़ने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है, जहां पूर्णिया में रेल पटरियों पर मौत दौड़ने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। यह हादसा रेल पटरियों को पार करने के दौरान हुआ जहां जोगबनी – पाटलिपुत्र वन्दे भारत एक्सप्रेस से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी हैं, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है। घायलों का पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मेला देखकर लौट रहे थे

दरअसल , पूरा मामला जोगबनी – कटिहार रेल सेक्शन की है, जहां कस्बा रेलवे स्टेशन के समीप जवनपुर रेलवे गुमटी के समीप ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में 5 बच्चे आ गए। मौके ए वारदात पर चार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य जिन्दगी और मौत के बीच अस्पताल की बेड पर जंग लड़ रहा है। बताया जाता है कि सभी पीड़ित विजयादशमी का मेला देखकर घर पैदल लौट रहे थे कि इसी दौरान रेल पटरी पार करने के दौरान हाई स्पीड वन्दे भारत धमक पड़ी और चंद पलों के बाद सभी के परखच्चे उड़ गए।

घर में मचा कोहराम

मौके पर पहुंचकर जीआरपी और आरपीएफ ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जबकि घायल का आईसीयू में इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही कोहराम मच गया है। सभी बच्चे एक ही परिवार के थे और रिश्ते में भाई लगते थे।

ये भी पढ़ें: जन सुराज के प्रत्याशियों की पहली सूची तैयार, घोषणा जल्द

पप्पू यादव की ये मांग

मृतकों की पहचान बनमनखी प्रखंड के जानकीनगर थाना क्षेत्र के ठाकुरपट्टी के सुंदर कुमार(15), जिगर कुमार( 14), सिंटू कुमार(14) और रोहित कुमार (15) के रूप में हुई है। सभी महादलित परिवार से आते हैं। सासंद पप्पू यादव ने मृतक के परिवार को 20 लाख कैश और रेलवे में सरकारी नौकरी देने की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव ने GMCH जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

मालूम हो कि सीमांचल को पटना से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 15 सितंबर को हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वर्चुअली हरी झंडी दिखाया था। 17 सितंबर से इसका परिचालन शुरू हुआ था, और आज इतना बड़ा हादसा हो गया।

पूर्णिया से रजनीश कुमार की रिपोर्ट

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.