विदेशी मंच से राहुल का PM और RSS पर हमला

दक्षिण अमेरिकी दौरे पर गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर हमला बोला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी पर राहुल ने आरएसएस और भाजपा की विचारधारा को कायरतापूर्ण बताया।

Share This Article:

नई दिल्ली: दक्षिण अमेरिकी दौरे पर गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने RSS और भाजपा पर हमला बोला है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी पर राहुल ने आरएसएस और भाजपा की विचारधारा को कायरतापूर्ण बताया। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 में चीन पर दिए गए बयान को कोट किया।

कमजोर को मारते हैं

कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में ‘द फ्यूचर इज टुडे’ कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मंत्री ने चीन को भारत की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली बताया था। हम उससे कैसे लड़ सकते हैं? इनकी विचारधारा के मूल में कायरता है। कमजोर लोगों को मारते हैं और शक्तिशाली से दूर भागते हैं।

संस्थानों पर कब्ज़ा

EIA यूनिवर्सिटी में राहुल आगे कहते हैं कि भारत में सत्ता में बैठे लोग चाहते हैं कि हर संस्था उनकी इच्छा के अनुसार चले। यह भारत की भावना के विरुद्ध है। छात्रों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ों को जगह मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: RSS@100: सेवा व संघर्ष के सौ साल

विपक्ष की आवाज दबा रहे

उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। यह देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। यह इसकी संस्थाओं को कमज़ोर कर रहा है और विपक्ष की आवाज़ को दबा रहा है। भारत की ताकत इसकी विविधता और लोकतंत्र में निहित है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में ये मूल्य खतरे में हैं।

बीजेपी का पलटवार

इधर भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भाजपा ने कहा कि वो विदेश में बैठकर भारत की बदनामी करते हैं। उनका रिमोट कंट्रोल विदेशियों के हाथों में है। मोदी-भाजपा विरोध में राहुल भारत और यहां की संस्थाओं के विरोध में उतर जाते हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.