Rahul Gandhi South America Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 देशों की यात्रा पर गए हैं। उनकी यात्रा की टाइमिंग को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। भाजपा ने राहुल की यात्रा को सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी से जोड़ा है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर पोस्ट किया कि सोच रहा हूं वो अलग भारत विरोधी तत्व कौन होगा, जिससे राहुल गांधी बंद दरवाजे के पीछे मिलेंगे।
वैश्विक संगठन बना रहे राहुल
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पोस्ट के जरिए राहुल के विदेश दौरे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल अमेरिका की यात्रा पर गए हैं, जहां 4 देशों में राजनीतिक नेताओं, यूनिवर्सिटी के छात्रों और व्यापार सेक्टर के सदस्यों से बात करेंगे। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस पोस्ट पर कहा कि राहुल भारत के लोकतंत्र से लड़ना चाहते हैं। भारतीय राज्य से लड़ने के लिए राहुल एक वैश्विक संगठन बना रहे हैं। जार्ज सिरोस इसमें उन्हें निर्देश दे रहे होंगे।
Leader of the Opposition in Lok Sabha, Shri Rahul Gandhi, has embarked on a visit to South America. He is scheduled to engage with political leaders, university students, and members of the business community across four countries.
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) September 27, 2025
महीने भर में दूसरी विदेश यात्रा
बता दें कि इस महीने राहुल की यह दूसरी विदेश यात्रा है। इससे पहले वो मलेशिया गए थे, जिस दौरान उनकी कई तस्वीरें सामने आई और भाजपा ने सवाल उठाया। तब भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल की एक तस्वीर शेयर कर कहा था कि वो मलेशिया में छुट्टी मना रहे हैं। लगता है बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल को कांग्रेस के युवराज बर्दाश्त नहीं कर पाए। तभी छुट्टी पर जाना पड़ा।
समय पर ध्यान दीजिए
अब राहुल के विदेश दौर पर बीजेपी ने हल्ला बोलते हुए कहा कि समय पर ध्यान दीजिए। सोनम वांगचुक की NSA के तहत गिरफ़्तारी होती है और उधर राहुल विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं। पहले भी राहुल इल्हान ओमर जैसे भारत विरोधी तत्वों से मिल चुके हैं। खालिस्तानी आतंकी पन्नू उनका समर्थन करता है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल ब्राजील और कोलंबिया जायेंगे, यहां के छात्रों से बात करेंगे। कई देशों के राष्ट्रपति से बात करेंगे।



