नालंदा: बिहार के युवा अब सपनों को पंख दे रहे हैं। नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों की खाक छानने की बजाय, वे अपने दम पर उद्यमिता की नई इबारत लिख रहे हैं। सरकार की प्रगतिशील नीतियों, स्टार्टअप्स को बढ़ावा और कौशल विकास के बल पर बिहार के युवा न केवल अपनी किस्मत बदल रहे हैं, बल्कि हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार भी रहे हैं। यह उभरता बिहार न सिर्फ पलायन को रोकेगा, बल्कि एक नए आर्थिक युग की शुरुआत करेगा। इससे राज्य से पलायन की समस्या पर भी प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।
भाजपा कमलजीत सहरावत ने कहा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत शनिवार को नालंदा पहुंची। यहां उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में विपक्ष पर जमकर बरसी। वहीं केंद्र और नीतीश सररकार की योजनाओं का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा जन धन योजना, उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, डी बी टी योजना, मातृत्व वंदन योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेकों योजनाओं ने देश की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। पीएम ने राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10000-10000 रुपये भेज दिए गए हैं। बाद के चरणों में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की संभावना है। इस सहायता का उपयोग लाभार्थी अपनी पसंद के क्षेत्रों में कर सकता है, जिसमें कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई और अन्य लघु-स्तरीय उद्यम शामिल हैं।
जीविका दीदी समूह स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी
जीविका समूह के द्वारा स्वरोजगार के लिए दी जा रही यह राशि महिला बहनों को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से पीएम मोदी लगातार महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट मानना है कि देश की महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं। बिहार में 2005 के पहले महिला बहनों, बेटियों को अपने घरों से निकलने में डर लगता था. वहीं आज पी एम मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाएं भयमुक्त होकर अपना कार्यकलाप कर रही है। घर की बेटियां निडर होकर देर शाम तक अपने शिक्षा ग्रहण एवं बाजार करने हेतु घर से बाहर निकलती हैं। बिहार के युवाओं के लिए भी केंद्र और राज्य सरकार काफी काम कर रही है। बिहार के युवा अब स्वरोजगार में काफी आगे बढ़ रहे हैं।
बिहार के युवा रोजगार देने वाले बन रहे हैं
केंद्र और राज्य सरकार की मदद से बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए सहायता राशि के साथ साथ प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इ के चलते युवा अब नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं। आने वाले समय में बिहार के लोगों को बिहार में ही रोजगार मिलेगा जिससे पलायन भी रुकेगा। आज बिहार में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं, जिसकी झलक हर जगह देखने को मिलती है। 22 साल बाद बिहार आई हूं और यहां के विकास कार्यों को देखकर खुशी हो रही है। मेरी बिहार के सभी महिलाओं सहित समस्त जनता से आग्रह है कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनाएं।



