नालंदा के चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की मौत पर बवाल

नालंदा के चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की हास्टल की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनम कुमारी के रूप में हुई है। वह मुंगेर की रहने वाली थी और सेकंड ईयर सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी।

Share This Article:

नालंदा: नालंदा के चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की हास्टल की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनम कुमारी के रूप में हुई है। वह मुंगेर की रहने वाली थी और सेकंड ईयर सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। सोनम के कमरे में साथ रहने वाली एक अन्य छात्रा साथी को खून से लथपथ देखकर बेहोश हो गई। आनन-फानन उसे चंडी रेफ़रल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत पहले से बेहतर है। छात्रा की मौत से काॅलेज के छात्र-छात्राओं में आक्रोश है।घटना से नाराज छात्रों ने कालेज में तोड़फोड़ की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीब 9 बजे सोनम की दोस्त ने उससे खाना खाने के लिए कहा। इस पर सोनम ने कहा कि वह नमकीन खा ली है और पेट भरा है। इसके बाद शिखा खाना खाने मेस में चली गई। लाैटकर कमरे में आई तो सोनम नहीं थी। लैपटॉप चालू था। फोन करने पर उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने छात्रावास के नीचे सोमन को खून से लथपथ देखा। कॉलेज के छात्र-छात्राएं का आरोप है कि प्रिंसिपल जख्मी छात्रा को अस्पताल ले जाने के लिए अपनी गाड़ी दे देते तो शायद उसकी जान बच सकती थी। छात्रा की मौत से काॅलेज के छात्र-छात्राओं में खासा आक्रोश है। छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि रात के सन्नाटे में सोनम छत पर टहल रही थी। उसी दौरान एकाएक उसकी तेज आवाज सभी को सुनाई दी। जिसके बाद सभी बालकनी में पहुंचे, तो देखा कि सोनम जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। छात्राओं का आरोप है कि प्राचार्य ने अपना निजी वाहन सोनम को अस्नपताल लेे जाने के लिए नहीं। एंबुलेंस भी देर से पहुंची। इस कारण छात्रा की मौत हो गई। चर्चा है कि रैगिंग से परेशान होकर छात्रा ने जान दी। जिसके बाद साथी छात्रों ने खूब बवाल काटा। कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ व आगजनी की। इसके बाद परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं घटना के संबंध में चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के स्पष्ट कारण का पता चल सकेगा।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.