DUSU चुनाव में महिला नेतृत्व को बढावा, घोषित हुए उम्मीदवारों के नाम

DUSU चुनाव में महिला नेतृत्व को बढावा देने के लिए NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए जोसलीन नंदिता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी छात्र संघ (DUSU) चुनावों के लिए 18 सितम्बर को मतदान होना है। उससे पहले 11 सितम्बर गुरुवार को छात्र संगठनों ने अपने उम्मीदवारों के नाम की अंतिम सूची जारी कर दी। इस साल के चुनाव की खास बात यह है कि NSUI जैसे प्रमुख छात्र संगठन ने महिला उम्मीदवारों को अध्यक्ष पद (president post) के लिए उतारा है, ताकि लंबे समय बाद DU में महिला नेतृत्व की वापसी हो सके।

2008 से नहीं बनी कोई महिला अध्यक्ष

NSUI का कहना है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ में 2008 के बाद से अब तक किसी भी महिला कैंडिडेट को अध्यक्ष पद पर जीत हासिल नहीं हुई है। NSUI और लेफ्ट गठबंधन ने इस चली आ रही परम्परा को बदलने की कोशिश करते हुए महिला उम्मीदवारों को अध्यक्ष पद पर उतारा है। NSUI ने कहा कि अब समय है इतिहास को फिर से लिखने का, महिला नेतृत्व को आगे लाने का।

DUSU के इतिहास में महिलाओ का नेतृत्व

साल 1954 से शुरू हुए DUSU चुनाव के इतिहास में अब तक कुल 11 महिलाएं ही अध्यक्ष पद पर नेतृत्व कर पाई हैं। साल 1989  में अंजू सचदेवा दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली महिला अध्यक्ष बनी थी खास बात यह हैं की उन्होंने यह जीत एक इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के रूप दर्ज की थी और ABVP जैसे बड़े छात्र संघठन जिसने अंजू सचदेवा को टिकेट देने से मना कर दिया था बाद में उन्हें ही हार का स्वाद चखा दिया। इसके बाद मोनिका कक्कर ,शालू मलिक और अल्का लाम्बा ने भी अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालकर यूनिवर्सिटी में छात्रो का नेतृत्व किया। वही नुपुर शर्मा आखिरी महिला कैंडिडेट थी जिन्होंने DUSU चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थी। वही साल 2008 के बाद से अब तक किसी भी छात्र संघ की महिला को अध्यक्ष पद पर जीत हासिल नहीं हुई हैं।

NSUI के उम्मीदवार

कांग्रेस समर्थित NSUI ने जोसलीन नंदिता चौधरी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। वह MA बौद्ध अध्ययन की छात्रा हैं और 2019 से महिला अधिकार, कैंपस सुरक्षा और प्रतिनिधित्व से जुड़े कई अभियानों में सक्रिय रूप से शामिल भी हुई। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम:

  • उपाध्यक्ष: राहुल झांसला
  • सचिव: कबीर (लॉ सेंटर II)
  • संयुक्त सचिव: लवकुश भदाना (जाकिर हुसैन कॉलेज)

SFI-AISA गठबंधन

वामपंथी गठबंधन ने भी महिला नेतृत्व को बढावा देते हुए अंजलि को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। गठबंधन ने कहा कि उनका मकसद पैसे और मसल पावर की राजनीति के खिलाफ खड़े होना और आम छात्रों की आवाज़ को उठाना हैं। अन्य पैनल में शामिल नाम:

  • उपाध्यक्ष: सोहन कुमार
  • सचिव: अभिनंदना प्रत्याशी
  • संयुक्त सचिव: अभिषेक कुमार

ABVP का ऐलान

दूसरी ओर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आर्यन मान (MA लाइब्रेरी साइंस) को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। अन्य उम्मीदवारों के नाम

  • उपाध्यक्ष: गोविंद तंवर
  • सचिव: कुणाल चौधरी
  • संयुक्त सचिव: दीपिका झा

निष्कर्ष

इस बार DU में होने वाले DUSU चुनावों में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी को लेकर कैंपस में नई बहस छिड़ी है। 2008 से अब तक महिला अध्यक्ष न बनने का इतिहास तोड़ने की पूरी कोशिश करते हुए NSUI और SFI-AISA ने फीमेल लीडरशिप को बढ़ावा देने का संदेश दिया है।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.