नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद एवं गोपिनयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह के खास मौके पर पूर्व उपरष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे। 21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद यह पहला मौका था, जब जगदीप धनखड़ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। जगदीप धनखड़ के साथ पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे।
इस्तीफे के बाद पहली बार नजर आए धनखड़
उपराष्ट्रपति पद के इस्तीफ के 51 दिन बाद तब जगदीप धनखड़ किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नजर नहीं आए थे। इसके बाद से विपक्ष की ओर से कई सवाल खड़े किए गए थे। विपक्ष लगातार सवाल कि धनखड़ कहां हैं और वह किस स्थिति में हैं। धनखड़ के सामने आने के बाद कयासों पर ब्रेक लग गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव समेत कई बड़े दिग्गज मौजूद रहे। पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई बड़े नेता इस समारोह में शामिल हुए।
इसको भी पढ़ें: पूर्व उपराष्ट्रपति की ‘हाउसिंग प्रॉब्लम’, निजी घर में होंगे शिफ्ट
महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन
उपराष्ट्रपति का पद संभालने से पहले सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। राधाकृष्णन को एनडीए ने अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। 9 सितंबर को हुए चुनाव में उन्होंने कुल 452 मत हासिल किए। वहीं, विपक्षी कैंडिडेट बी सुदर्शन रेड्डी ने कुल 300 मत हासिल किए। अब महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत को दिया गया है।



