नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की दो दिवसीय बैठक के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति को स्पष्ट किया है। कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि हम फिर से जनता के बीच हर घर अधिकार यात्रा लेकर जाएंगे। महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा के सवाल पर अल्लावरू ने सावधानी बरती। उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम लेने से परहेज करते हुए कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री जनता तय करेगी। हालांकि,RJD और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP)Vतेजस्वी यादव को महागठबंधन के सीएम फेस के रूप में प्रोजेक्ट कर चुके हैं।
अलग से मेनिफेस्टो जारी नहीं करेगी कांग्रेस
बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच हर घर अधिकार यात्रा शुरू करेगी, जिसके माध्यम से महागठबंधन का मेनिफेस्टो जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। महागठबंधन का साझा मेनिफेस्टो होगा। हर घर अधिकार यात्रा के जरिए लोगों को मेनिफेस्टो की जानकारी दी जाएगी।
क्यों जरूरी है –
— Bihar Congress (@INCBihar) September 10, 2025
वोट चोर सरकार को हटाना ?
सुनिए बिहार प्रदेश काँग्रेस प्रभारी
श्री @Allavaru जी को 👇 pic.twitter.com/Fl9J67xCPq
सीट बंटवारे में होगा समझौता- अल्लावरू
कृष्णा अल्लावरू ने सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि अगर गठबंधन में नए दल शामिल होते हैं, तो सभी को समझौता करना होगा। उन्होंने माना कि हर राज्य में अच्छी और कमजोर सीटें होती हैं और बंटवारे के समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सीट बंटवारे को समय पर अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
मोदी कैसे करते हैं वोट चोरी ?
— Bihar Congress (@INCBihar) September 10, 2025
बिहार प्रदेश काँग्रेस AICC प्रभारी श्री @Allavaru जी ने कर दिया पर्दाफाश 👇 pic.twitter.com/zEcUXPUdyl
अपराध और शिक्षा को लेकर बीजेपी-जेडीयू पर हमला
अल्लावरू ने बिहार में सत्तारूढ़ बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में अपराध बढ़ा है और पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा रही हैं। वोट चोरी से नहीं होगा जनता का विकास जब तक वोट चोरी से सरकार बनती रहेगी, तब तक जनता का विकास नहीं हो सकता। बिहार के हालात बदलने के लिए सरकार बदलना जरूरी है। वोटर अधिकार यात्रा के जरिए जनता को जागरूक किया गया है।
वोट चोरी के द्वारा लगातार जनता के हितों और अधिकारों पर हो रहे
— Bihar Congress (@INCBihar) September 10, 2025
हमलों के खिलाफ, AICC मुख्यालय, दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता को
संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @rajeshkrinc जी – pic.twitter.com/lw77pHPiMC
ये भी पढ़ें- भारत के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए सीपी राधाकृष्णन, 452 वोट पाकर जीता चुनाव
आपको बता दें कि मंगलवार को हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहराई से मंथन हुआ। इस दौरान सीट शेयरिंग, साझा मेनिफेस्टो उम्मीदवार चयन और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कुल मिलाकर कांग्रेस बिहार में अपनी सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए आक्रामक रणनीति अपनाने के मूड में है। हलांकि, कांग्रेस सीएम चेहरे को लेकर अब भी पार्टी खुलकर सामने नहीं आ रही।



