डॉ. मनसुख मांडविया ने सांसदों के साथ चलाई साइकिल

दिल्ली में फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में गर्व से स्वदेशी थीम पर डॉ. मनसुख मांडविया ने सांसदों और खिलाड़ियों ने चलाई साइकिल, दिखाई एकजुटता

Share This Article:

नई दिल्ली: केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल‘ पहल के तहत प्रतिष्ठित इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर सांसदों के साथ साइकिल चलाई। इस पहल का अनूठा विषय ‘गर्व से स्वदेशी’ है और इसमें भारत में  बने उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 39वां संस्करण भारतीय रेलवे के सहयोग से देश भर में 8000 स्थानों पर आयोजित किया गया। नई दिल्ली में ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने सुबह 7 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।

1500 से ज्यादा लोग हुए शामिल

 इसमें 1500 से ज़्यादा साइकिल चालक और फिटनेस प्रेमी मौजूद थे। ‘संडे ऑन साइकिल’ के इस संस्करण में एक नया जुड़ाव देखने को मिला: ‘गर्व से स्वदेशी’ उत्सव, जिसमें भारतीय स्पोर्ट्सवियर और फिटनेस ब्रांड्स ने प्रतिभागियों के लिए स्वदेशी उत्पादों के साथ अपने स्टॉल लगाए। इस कार्यक्रम में शामिल सांसदों में कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नवीन जिंदल, पुरुषोत्तम रूपाला, प्रभुभाई वसावा, हेमंग जोशी, सुभाष बराला, भोजराज नाग और रमेश बिधूड़ी आदि शामिल हुए।

डॉ. मांडविया ने कहा कि हम ज़्यादातर खेल के सामान पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। इससे ये सामान नागरिकों के लिए किफ़ायती हो जाएंगे। उन्हें खेल और फिटनेस गतिविधियों में ज़्यादा सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। ज़्यादा मांग से भारतीय खेल सामान निर्माण इकाइयों के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा और खेल पारिस्थितिकी तंत्र मज़बूत होगा।

क्या बोले लोग

युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा: “दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में #’संडे ऑन साइकिल’ के 39वें संस्करण में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में भाग लेने के बाद खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने देश की जनता में फिटनेस को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को देश के लिए सम्मान हासिल करने में सहायता करने के सरकार के प्रयासों पर बल दिया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय साइक्लिंग महासंघ (सीएफआई), योगासन भारत और ‘मेरा युवा भारत’ के सहयोग से ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिलिंग अभियान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों के अलावा साई क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों, साई प्रशिक्षण केंद्रों, खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों और खेलो इंडिया केंद्रों में विभिन्न आयु वर्गों के लिए एक साथ आयोजित किया जा रहा है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.