ग्लोबल मेडटेक सेंटर बन रहा भारत, दूसरे देश भी लेंगे देशी तकनीक

दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई देश आपसी सहयोग से ग्लोबल मेडटेक सेंटर को मजबूत बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। इसमें बेहतर समझ विकसित करने पर बात हुई।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत ग्लोबल मेडटेक सेंटर के रूप में उभर रहा है। हेल्थ सेक्टर में भारतीय इनोवेशन और तकनीकी दुनिया के दशों को आकर्षित कर रही हैं। कई देश चाहते हैं कि भारतीय तकनीक उन्हें मिले। हालांकि दूसरी कंट्री की अच्छी स्वस्थ्य व्यवस्थाओं को भी भारत में लगाने की कवायद चल रही हैं। ऐसे में इंडिया की दूसरे देशों से वार्ता या बैठक चलती रहती है। ताजा पहल दो दिवसीय दक्षिण पूर्व और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय बैठक रही है। यह “सार्वजनिक स्वास्थ्य में स्वास्थ्य अनुसंधान और नवाचार: रिसर्च प्लेटफॉर्म पर अच्छे प्रथाओं का आदान-प्रदान” के हिस्से के रूप में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) नई दिल्ली में आयोजित किया।

सीमा पार सहयोग पर जोर

इस बैठक में भारत, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और तिमोर-लेस्ते की सरकारों और सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों के वरिष्ठ स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अनुसंधान प्रणालियों को मजबूत करने, अच्छे प्रथाओं के आदान-प्रदान की सुविधा और दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में सीमा पार सहयोग को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया। बैठक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया स्वास्थ्य अनुसंधान (रिसर्च) प्लेटफॉर्म के लिए क्षेत्रीय प्रवर्तक का हिस्सा है। 

स्वास्थ्य की कोई सीमा नहीं होतीः अमित अग्रवाल

फार्मास्युटिकल्स विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने मेडिकल-टेक नवाचारों के लिए अंतर-क्षेत्रीय नेटवर्किंग का लाभ उठाना सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की कोई सीमा नहीं होती। कोविड-19 महामारी ने लचीली और मज़बूत स्वास्थ्य सेवा प्रणालियां बनाने के लिए सीमाओं के पार सहयोग की महत्वपूर्ण आवश्यकता को दर्शाया है।

घर तक पहुंचेगा अस्पताल 

अग्रवाल ने कहा कि डिजिटलइजेशन से चिकित्सा तकनीकी अस्पतालों से घरों तक पहुंचेंगी। इससे स्वास्थ्य सेवा अधिक सुलभ और सस्ती होगी। उन्होंने औषधि विभाग की ओर से विकसित अकादमिक से उद्योग: डिस्कवरी मार्केटप्लेस प्लेटफ़ॉर्म पर भी प्रकाश डाला। इसका उद्देश्य उद्योग, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों और फार्मा-मेडटेक क्षेत्र के अन्य हितधारकों को नवीन उत्पादों के लिए साझेदारी, सहयोग और गठजोड़ के लिए जोड़ने में सक्षम बनाना और वाणिज्यिक और सार्वजनिक हित दोनों के लिए सफलताओं को बढ़ावा देना है। उन्होंने दक्षिण पूर्व और दक्षिण एशियाई क्षेत्र को मेडटेक नवाचारों के लिए एक वैश्विक शक्ति केंद्र बनाने में अनुसंधान मंच के महत्व पर बल देते हुए सत्र का समापन किया।

उन्होंने चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया ताकि बड़े पैमाने पर अर्थव्यवस्थाएं हासिल की जा सकें और राष्ट्रीय सीमाओं से परे भी मांग को बढ़ाया जा सके। भारत में चिकित्सा उपकरण पार्कों के निरंतर विकास और आईसीएमआर की मेडटेक मित्र और पेटेंट मित्र पहलों, नैदानिक ​​​​परीक्षण सहायता योजनाओं और मजबूत अनुसंधान प्लेटफार्मों के साथ भारत व्यवस्थित रूप से एक महत्वपूर्ण मेडटेक नवाचार केंद्र के रूप में उभरने की नींव रख रहा है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.