पीएम 22 अगस्त को करेंगे Auntha-Simaria महासेतु का उद्घाटन

बिहार में गंगा नदी पर Auntha-Simaria के बीच बना 6 लेन का नया पुल अब चालू हो गया है।

Share This Article:

पटना: बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला Auntha-Simaria महासेतु बन कर तैयार है। मोकामा के औंट घाट और बेगूसराय के सिमरिया को जोडऩे वाला 6 लेन का यह पुल अब विकासशील बिहार का प्रतीक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार आ रहे हैं। इसी क्रम में इस आधुनिक बिहार के महासेतु को जनता को समर्पित करेंगे। नया पुल न केवल भारी वाहनों के आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि पूर्वोत्तर राज्यों को जोडऩे के लिहाज से महत्वपूर्ण होने वाला है। जिसका लाभ न केवल बेगूसराय समेत आस पास के क्षेत्र को होगा बल्कि ये पूरे बिहार और देश के लिए भी अहम होने वाला है। इस पुल के शुरू होने से जहां उद्योग और व्यापार को लाभ मिलेगा वहीं, पूर्वोत्तर हिस्सा भी मजबूत होगा।

8.15 किमी लंबा है महासेतु

इस परियोजना की कुल लागत 1871 करोड़ रुपये है। गंगा नदी पर तैयार किए इस पुल की लंबाई 1.865 किलोमीटर है, जबकि पहुंच पथ सहित इसकी कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है। इसके निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक बदलाव आएगा।

70 साल पुराने सेतु का बोझ होगा कम

अब तक मोकामा-सिमरिया में सिर्फ एक 2 लेन का रेल-सह-सडक़ पुल राजेंद्र सेतु ही था। जिसका उद्घाटन 1959 में श्रीकृष्ण सिंह के शासन काल के दौरान किया था। समय के साथ इस पुल पर यातायात का काफी दबाव था। लिहाजा तेज कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ी परियोजना की जरूरत लंबे समय से महसूस हो रही थी। अब 8 किलोमीटर का 6 लेन वाला नया पुल बन कर तैयार है। जिसे 22 अगस्त को जनता को सौंपा जाएगा।

इसको भी पढ़े: चुनाव से पहले… बिहार में तोहफों की आएगी बहार

2017 में रखी गई थी आधारशिला

इस पुल को बन कर तैयार होने में लगभग 10 वर्ष लग गए। बताते चलें, पीएम मोदी ने बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा 2015 में की थी। इसी पैकेज के तहत इस 6 लेन वाले महासेतु का निर्माण किया गया है। 2017 में मोकामा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान में प्रधानमंत्री ने इसकी आधारशिला रखी थी। अब यह सपना साकार होने जा रहा है।

पटना से खगडिय़ा तक 4 लेन हाइवेइसके अलावा सडक़ कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए 22 अगस्त को ही बख्तियारपुर से मोकामा जाने वाली 4 लेन सडक़ का भी उद्घाटन किया जाएगा। 44.60 किमी लंबी इस सडक़ की लागत 1899 करोड़ रुपये है। बताते चलें कि पटना से बख्तियारपुर के लिए पहले ही 4 लेन की सडक़ का निर्माण हो चुका है और सिमरिया से खगडय़िा तक की सडक़ के चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है। आगे खगडय़िा से पूर्णिया तक 4 लेन सडक़ योजना पर भी काम जारी है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.