दिल्ली से खाटू श्याम और सालासर बालाजी के लिए चलेगी हेली सेवा 

दिल्ली से खाटू श्याम और सालासर बालाजी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो रही है. यह सेवा 23 अगस्त से शुरू होगी और स्पंदन एविएशन नाम की कंपनी इसे चलाएगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली से खाटू श्याम और सालासर बालाजी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हो रही है. यह सेवा 23 अगस्त से शुरू होगी और स्पंदन एविएशन नाम की कंपनी इसे चलाएगी।

दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से अब श्रद्धालु खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए सीधे हेलिकॉप्टर से जा सकेंगे। इस नई सेवा की शुरुआत 23 अगस्त से हो रही है, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

यह रहेगा खास

  • सेवा की शुरुआत 23 अगस्त
  • सेवा प्रदाता: स्पंदन एविएशन
  • समय: लगभग 6.5 घंटे (आना-जाना मिलाकर)
  • दूरी: लगभग 700 किलोमीटर (आना-जाना मिलाकर)
  • किराया: प्रति व्यक्ति ₹95,000

इस सेवा का लक्ष्य उन भक्तों को सुविधा देना है, जो कम समय में दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह हेलिकॉप्टर सेवा सड़क मार्ग से लगने वाले 16 से 24 घंटे के समय को घटाकर सिर्फ 6.5 घंटे कर देगी।

इसको भी पढ़ें: Janmashtami Bhog: धनिया पंजीरी का विशेष महत्व और 56 भोग की परंपरा

किराए में क्या-क्या शामिल है

इस सेवा के लिए एक व्यक्ति का किराया ₹95,000 तय किया गया है। इस पैकेज में कई सुविधाएं शामिल हैं। मसलन, हेलिपैड से मंदिर तक आने-जाने के लिए गाड़ी की सुविधा। दर्शन से पहले फ्रेश होने के लिए होटल रूम। सात्विक भोजन की व्यवस्था। दोनों मंदिरों में वीआईपी दर्शन की सुविधा और प्रसाद।

पहली उड़ान

कंपनी के अनुसार, पहली उड़ान 23 अगस्त को सुबह 9:30 बजे दिल्ली से होगी। इसमें विशेष रूप से आमंत्रित मेहमान यात्रा करेंगे। स्पंदन एविएशन के प्रबंध निदेशक अभिनव सहाय ने बताया कि उनका उद्देश्य धार्मिक यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाना है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.