CM नीतीश कुमार का युवाओं को तोहफा, PT का शुल्क 100 रुपये, Mains फ्री

सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले युवाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के सपनों को थोड़ा और सस्ता और थोड़ा आसान कर दिया है।

Share This Article:

पटना: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी सौगात दी है। नीतीश सरकार ने युवाओं के सपनों को थोड़ा और सस्ता, और थोड़ा और आसान बना दिया है। उन्हेंने  सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को एक सीधा, सरल और सटीक तोहफा दिया है।

प्रारंभिक परीक्षा 100 रुपये,  मेंस माफ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि राज्यस्तरीय सभी प्रारंभिक प्रतियोगिताओं की परीक्षा चाहे वह बिहार लोक सेवा आयोगश, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग या केन्द्रीय सिपाही चयन परिषद की परीक्षा शुल्क अब केवल 100 रुपये लिया जाएगा। यही नहीं, प्रारंभिक परीक्षा पास कर मुख्य (Mains) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अब कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। बिहार सरकार के इस फैसले से राज्यभर के लाखों युवाओं को सीधा फायदा होगा।

आर्थिक रूप से कमजोर अभ्‍यर्थियों का बोझ होगा कम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान से बिहार के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मुहैया करना उनकी प्राथमिकता रही है। शुल्क में छूट से प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यथियों की तादाद बढ़ेगी और युवा लक्ष्य को हासिल करने के लिए और प्रोत्साहित होंगे। सरकार के इस फैसले से अब आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों पर से भारी बोझ कम होगा, जिससे उन्हें परीक्षा की तैयारी पर अधिक ध्यान देने का मौका मिलेगा।

इसको भी पढ़े: बिहार में बनेंगे 6 नए एयरपोर्ट, जेपी आंदोलनकारियों की पेंशन दोगुनी

पटना के अंकित सिंह का कहना है कि पहले अलग-अलग सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में आवेदन शुल्क देने में हजारों रुपये खर्च हो जाते थे, लेकिन अब यह बाधा खत्म हो गई है। उन्हेंने सीएम नीतीश कुमार के इस फैसले का स्‍वागत करते हुए कहा, मुख्‍यमंत्री लगातार ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं जो आम लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करने वाला है। उनकी घोषणाओं का लाभी तुरंत दिखाई दे रहा है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.