दिल्ली में India Film Festival के विविध रंग 

भारतीय फिल्म महोत्सव भारत की संस्कृति, पर्यावरण और विरासत को दर्शाने वाली फिल्में प्रस्तुत करेगा। समारोह में ढेरों सेगमेंट में परफार्मेंस होगा।

Share This Article:

नई दिल्ली: राजधानी में 8 से 10 अगस्त तक आयोजित होने वाले Celebrating India Film Festival का NCUI ऑडिटोरियम में शुक्रवार हो आगाज हुआ। तीन दिवसीय सिनेमाई उत्सव भारत की पर्यावरण, संस्कृति विरासत, आध्यात्मिकता और मूल्यों को दर्शाने वाली कहानियों को प्रदर्शित करेगा। फेस्टिवल में फीचर फिल्में, डाक्यूमेंट्री और शार्ट फिल्मों के साथ-साथ पैनल डिस्कशन, मास्टरक्लाश और सांस्कृतिक प्रदर्शन शामिल है। इसका उद्घाटन समारोह में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, कलाकार मनोज जोशी, इशिता भट्ट समेत फिल्म जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

इस मौके पर कपिल मिश्रा ने कहा कि यह महोत्सव भारतीय सिनेमा की विविधता, उसकी समृद्ध संस्कृति और रचनात्मकता को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। दिल्ली सरकार फिल्मों के लिए दिल्ली को बेस्ट डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में प्रयासरत है। आने वाले समय में ऐसे बड़े फेस्टिवल दिल्ली सरकार के सहयोग से भी आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए बजट का भी प्रावधान किया है। दिल्ली सरकार ने ऐसी व्यवस्था भी  की जिसके तहत दिल्ली में फिल्म निर्माताओं को फिल्म शूटिंग के लिए ‘Single Window Clearance’ मिल सके।

संवाद का उत्सव है फिल्म फेस्टिवल

कपिल मिश्रा ने कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल केवल मनोरंजन का नहीं, बल्कि संवाद, पहचान और सृजनात्मकता का उत्सव है। दिल्ली सरकार ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित करेगी ताकि राष्ट्रीय राजधानी को कला, संस्कृति और सिनेमा का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाया जा सके। इस महोत्सव में देशभर के फिल्म निर्माता, कलाकार और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां भाग ले रही हैं। डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट फिल्म, फीचर फिल्म और विभिन्न भारतीय भाषाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से सिनेमा की सामाजिक और सांस्कृतिक शक्ति को प्रस्तुत किया जा रहा है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.