बिहार पुलिस में 6 IPS और 26 BPS अधिकारियों का तबादला

बिहार में 6 IPS और 26 BPS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी हुई हैं। कई अनुमंडलों में नए SDPO की तैनाती की गई और नई जिम्मेदारियां भी मिली।

Share This Article:

पटना: बिहार में एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। गृह विभाग ने 6 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 26 बिहार पुलिस सेवा (BPS) यानी डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला करते हुए नई जगहों पर पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की है। इस बदलाव के तहत कई अनुमंडलों में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) की तैनाती की गई है। कुल 32 पुलिस अफसरों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

आईपीएस अधिकारियों के तबादले

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 2021 बैच के आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी को पटना में कानून-व्यवस्था के लिए SDPO-2 बनाया गया है। वे इससे पहले पटना नगर में SDPO-1 के पद पर कार्यरत थे।
2022 बैच की आईपीएस शैलजा को वैशाली में एडिशनल एसपी पद से ट्रांसफर कर हिलसा (नालंदा) में SDPO-1 बनाया गया है।
इसी बैच के संकेत कुमार, जो सारण जिले में एडिशनल एसपी थे, उन्हें बिक्रमगंज (रोहतास) में SDPO के रूप में नियुक्त किया गया है। गरिमा, जो मुजफ्फरपुर में एएसपी थीं, को सरैया अनुमंडल का SDPO बनाया गया है। वहीं साक्षी कुमारी का भी बेगूसराय से तबादला कर बलिया (बेगूसराय) में SDPO के पद पर नियोजन हुआ है। 2023 बैच की कोमल मीणा को दरभंगा से ट्रांसफर कर मसौढ़ी (पटना) में SDPO-1 के रूप में तैनात किया गया है।
गृह विभाग की अधिसूचना अनुसार, बिहार पुलिस सेवा के जिन 26 अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें कई को अनुमंडल स्तर पर एसडीपीओ के पद पर, तो कुछ को साइबर क्राइम, यातायात और निगरानी विभाग में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बीपीएस (डीएसपी रैंक) अधिकारियों के तबादले और उनके प्रमुख नाम

सहरियार अख्तर – एडिशनल एसपी, राजगीर पुलिस अकादमी, सुनीता कुमारी – एसडीपीओ, पुपरी (सीतामढ़ी), पोलस्त कुमार एसडीपीओ, डुमरांव (बक्सर), प्रेमचंद सिंह – एडिशनल एसपी, बिविसपु-16, (पटना), सुमित कुमार – सीनियर डीएसपी, राजगीर पुलिस अकादमी, राजेश कुमार – एसडीपीओ, झाजा (जमुई), ज्योति शंकर-एसडीपीओ-1, पूर्णिया सदर, कुमार ऋषिराज – एसडीपीओ-2, हिलसा (नालंदा), राजेश कुमार – रेल डीएसपी, मुजफ्फरपुर, बिपिन कुमार – डीएसपी मुख्यालय-2, गया, नव वैभव – यातायात डीएसपी, (पटना) , राम कृष्णा – साइबर क्राइम डीएसपी, कटिहार, गोपाल कृष्ण – साइबर क्राइम डीएसपी, जहानाबाद, नवल किशोर – साइबर क्राइम डीएसपी, पटना, कुमार संजय – कानून व्यवस्था शाखा डीएसपी, बिहार पलिस मुख्यालय, अतनु दत्ता – यातायात डीएसपी, बेतिया, शैलेश प्रीतम – एसडीपीओ, बनमनखी (पूर्णिया), सुशील कुमार – एसडीपीओ, अररिया, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी साइबर क्राइम डीएसपी (नालंदा), रेणु कुमारी – डीएसपी, बिविसपु-16 (पटना), वसीम फिरोज – डीएसपी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना), अलय वत्स – एसडीपीओ-1 (पूर्वी), (मुजफ्फरपुर) राजेश रंजन – एसडीपीओ-1, (पटना नगर), अमरेंद्र कुमार झा – एसडीपीओ-2, दानापुर (पटना) नरेंद्र कुमार – डीएसपी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना), सुनील कुमार सिंह – मुख्यालय डीएसपी, (शिवहर) शामिल हैं।

बिहार सरकार का यह तबादला आदेश पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और गति लाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों की योग्यता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें जिम्मेदार पदों पर नियुक्त किया गया है। इससे न केवल कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है, बल्कि साइबर अपराध जैसे संवेदनशील विषयों पर भी ज्यादा असरदार कार्रवाई संभव होगी।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.