नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा कर भाजपा सांसद मनोज तिवारी दिल्ली लौट आए है। उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक किया था। नंगेपैर करीब 100 किलोमीटर पैदन चलने की वजह से उनके पैर में छाले हो गए है। इस कारण वह व्हीलचेयर पर बैठक कर संसद के मानसून सत्र में शामिल होने पहुंचे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मनोज तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों वह अजगैवीनाथ मंदिर घाट पहुंचे। वहां उन्होंने पवित्र उत्तर वाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और जल संकल्प लेकर कांवड़ में गंगाजल भरकर पैदल देवघर के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि वह 30 साल पहले लगातार 7 वर्षों तक पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ कोजलाभिषेक किया करते थे। राजनीति में सक्रिय होने के बाद से वह समय नहीं निकाल पाते थे। इस बार उहोंने बाबा को पैदल चलकर गंगाजल चढ़ाने का फैसला किया। इस दौरान वह भजन गाते रहे और बोल-बमके जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
कांवड़ यात्रा पुरी करने के बाद मनोज तिवारी रविवार को दिल्ली वापस आकर संसद से बाहर आते हुए फोटो साझा की। जिसमें उनके पैरों में पट्टियां बंधी दिख रही हैं। सांसद ने सोशल मीडिया पर लिखा, जय भोलेनाथ, जय वैनाथ। उन्होंने बताया कि वह देर रात दिल्ली पहुंच गए थे। करीब 100 किमी पैदल नंगे पांव कांवड़ संभाल के चले, जिस शक्ति ने चलाया, पहुंचाया, वो महादेव ही थे। तिवारी ने कहा कि दिलली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फोन पर उनका हालचाल लिया। तिवारी ने कहा कि पैर में छाले पड़े है दिव्यता का अनुभव कर रहे।



