नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के संभावित मुकाबले को लेकर जारी असमंजस अब समाप्त हो गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने तमाम विवादों और विरोध के बावजूद टूर्नामेंट का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसमें 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
राजनीतिक विरोध के बावजूद ACC अडिग
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Attack Controversy)
में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक मैच को लेकर माहौल काफी गर्माया हुआ था। कई पूर्व क्रिकेटरों और राजनीतिक संगठनों ने मैच के बहिष्कार की मांग की। यहां तक कि वर्ल्ड चैंपियंस लीग (World Champions League) में कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया, जिससे एशिया कप पर भी सवाल खड़े हुए थे। विरोध के सुरों में यह भी कहा गया कि क्रिकेट किसी भी हालात में शहीदों की कुर्बानी से बड़ा नहीं हो सकता।
लेकिन तमाम दबावों और बयानबाजियों को नजरअंदाज करते हुए एसीसी ने शनिवार को टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया। इससे साफ हो गया कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय समय पर होगा।
टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट
एशिया कप 2025 इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, क्योंकि अगले साल टी20 वर्ल्ड कप आयोजित होना है। यह परंपरा रही है कि एशिया कप का फॉर्मेट आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के अनुसार तय किया जाता है। पिछली बार 2023 में टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में आयोजित हुआ था।
यह भी पढ़े: अब Duleep Trophy में वेस्ट जोन का कप्तान बना ये खिलाड़ी
एशिया कप 2025: पूरा शेड्यूल
ग्रुप स्टेज:
- 9 सितंबर: अफगानिस्तान vs हांगकांग – अबू धाबी
- 10 सितंबर: भारत vs यूएई – दुबई
- 11 सितंबर: बांग्लादेश vs हांगकांग – अबू धाबी
- 12 सितंबर: पाकिस्तान vs ओमान – दुबई
- 13 सितंबर: बांग्लादेश vs श्रीलंका – अबू धाबी
- 14 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – दुबई
- 15 सितंबर: यूएई vs ओमान – अबू धाबी
- 15 सितंबर: श्रीलंका vs हांगकांग – दुबई
- 16 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान – दुबई
- 17 सितंबर: पाकिस्तान vs यूएई – अबू धाबी
- 18 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान – दुबई
- 19 सितंबर: भारत vs ओमान – अबू धाबी
सुपर 4:
- 20 सितंबर: ग्रुप बी क्वालिफायर 1 vs ग्रुप बी क्वालिफायर 2 – दुबई
- 21 सितंबर: ग्रुप ए क्वालिफायर 1 vs ग्रुप ए क्वालिफायर 2 – दुबई
- 22 सितंबर: ब्रेक डे
- 23 सितंबर: ग्रुप ए क्वालिफायर 1 vs ग्रुप बी क्वालिफायर 2 – अबू धाबी
- 24 सितंबर: ग्रुप बी क्वालिफायर 1 vs ग्रुप ए क्वालिफायर 2 – दुबई
- 25 सितंबर: ग्रुप ए क्वालिफायर 2 vs ग्रुप बी क्वालिफायर 2 – दुबई
- 26 सितंबर: ग्रुप ए क्वालिफायर 1 vs ग्रुप बी क्वालिफायर – दुबई
- 27 सितंबर: ब्रेक डे
फाइनल:
- 28 सितंबर: फाइनल मुकाबला – दुबई



