भागलपुर: भागलपुर में रविवार देर रात भीषण सडक़ हादसे में पांच श्रद्घालाओं मौत हो गई जबकि चार घायल है। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है। सभी श्रद्धालु शाहकुंड के पुरानी खरय से सुल्तानगंज में स्नान करने जा रहे थे। रास्ते में उनकी डीजे वैन बिजली के तार से टकरा गई। करंट लगने से चालक का वैन से नियंत्रण हट गया और वैन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावन के आखिरी सोमवार को करीब 9 श्रद्धालु डीजे वैन में सवार होकर शाहकुंड के पुरानी खरय से सुल्तानगंज में स्नान करने के बाद बाँका स्थित ज्येष्ठगौर नाथ में जलाभिषेक करते। लेकिन इस बीच शाहकुंड थाना इलाके के शाहकुंड सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर महतो स्थान के समीप डीजे वैन का बिजली से टकरा गई। जिससेचालक को करंट लगा और वैन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर पास के शाहकुंड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर से जांच के बाद 5 श्रद्घालुओं की मृत घोषित कर दिया। चार घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया जबकि मामूली रूप से घायल दो श्रद्धालुओं का इलाज कर छोड़ दिया। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें श्रद्धालुओं को बचाने की कोशिश करते स्थानीय लोग नजर आ रहे है। मृतकों की पहचान पुरानी खरय निवासी सन्तोष कुमार, मनोज कुमार, विक्रम कुमार और रवीश कुमार के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े : चक्रधरपुर में नक्सलियों का कहर, बम धमाके में ट्रैकमैन की मौत
शाहकुंड के बीडीओ राजीव रंजन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, अब तक पांच लोगों की मौत की सूचना है और कुछ लोग घायल है। घटना से नाराज लोगों ने मुआवजे की मांग कर यातायात जाम किया लेकिन उन्हें समझा कर शांत कराया गया। इसके बाद ट्रैफिक को सुचारू किया गया। राजीव रंजन ने बताया कि नियमानुसार मुआवजे की राशि मृतक परिवार को मुहैया कराने की कोशिश की जाएगी।
,



