नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने वोटरों के सत्यापन के बाद मतदाता सूची जारी कर दी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के पहले चरण (गणना चरण) की इस लिस्ट में 7.24 करोड़ वोटरों के नाम हैं जबकि पहले 7.89 करोड़ लोग थे। यानी करीब 66 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। अगर आपका नाम भी इस लिस्ट में नहीं है तो दोबारा जुड़वाने के लिए एक महीने का मौका है।
कैसे देखें लिस्ट में में अपना नाम
आयोग की ओर से जारी लिस्ट में अपना नाम देखने का तरीका बेहद आसान है;
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल, लैपटॉप या पीसी में आयोग के ऑनलाइन पोर्टल का यह लिंक को खोलना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रिन पर एक पेज खुलेगा। इसमें सबसे पहले आपको अपना जिला चुनना होगा।
- फिर अपना विधानसभा क्षेत्र सिलेक्ट करना होगा।
- अगले कॉलम में भाषा चुनना होगा।
- आखिरी कॉलम Roll Type में जाकर SIR Draft 2025 चुनना होगा।
- अब Captcha फील करने के बाद लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके पूरे विधानसभा क्षेत्र का लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
| जिला | पहले | अब | कितने नाम कटे |
| नवादा | 1812248 | 1685798 | 126450 |
| गया | 3147156 | 2901493 | 245663 |
| औरंगाबाद | 1927443 | 1767463 | 159980 |
| जहानाबाद | 834402 | 781313 | 53089 |
| अरवल | 541748 | 511568 | 30180 |
| रोहतास | 2296423 | 2140273 | 156148 |
| कैमूर (भभुआ) | 1216081 | 1142141 | 73940 |
| बक्सर | 1351861 | 1264216 | 87645 |
| भोजपुर | 2221986 | 2031154 | 190832 |
| पटना | 5047194 | 4651694 | 395500 |
| नालंदा | 2316081 | 2177576 | 138505 |
| शेखपुरा | 511468 | 485212 | 26256 |
| लखीसराय | 782424 | 733600 | 48824 |
| मुंगेर | 1050149 | 975222 | 74916 |
| बांका | 1547863 | 1430517 | 117346 |
| भागलपुर | 2400414 | 2155802 | 244612 |
| खगड़िया | 1216202 | 1136651 | 79551 |
| बेगूसराय | 2245144 | 2077388 | 167756 |
| समस्तीपुर | 3145370 | 2861415 | 283955 |
| वैशाली | 2674245 | 2448292 | 225953 |
| सारण | 3134108 | 2860885 | 273223 |
| सीवान | 2609314 | 2387603 | 221711 |
| गोपालगंज | 2055845 | 1745482 | 310363 |
| मुजफ्फरपुर | 3486215 | 3203370 | 282845 |
| दरभंगा | 3003167 | 2799852 | 203315 |
| सहरसा | 1391674 | 1260078 | 131596 |
| मधेपुरा | 1432119 | 1334043 | 98076 |
| कटिहार | 2229063 | 2044809 | 184254 |
| पूर्णिया | 2268431 | 1994511 | 273920 |
| किशनगंज | 1231910 | 1086242 | 145668 |
| अररिया | 2082486 | 1924414 | 158072 |
| सुपौल | 1640664 | 1512457 | 128207 |
| मधुबनी | 3376790 | 3024245 | 352545 |
| सीतामढ़ी | 2627133 | 2382171 | 244962 |
| शिवहर | 324095 | 295929 | 28166 |
| पश्चिम चंपारण | 2760990 | 2569614 | 191376 |
| पूर्वी चंपारण | 3689848 | 3373055 | 316793 |
ऐसे जुड़वाएं अपना नाम
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अब भी एक महीने का समय है। इसके लिए फ़ॉर्म-6 के साथ घोषणापत्र (Declaration Form) भरकर जमा करें।
युवा मतदाता जो 1 जुलाई या 1 अक्टूबर 2025 तक 18 वर्ष के हो चुके हैं वे फ़ॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।
दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
इस सूची पर दावे और आपत्ति का समय 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक है। इस दौरान कोई भी मतदाता या राजनीतिक दल संबंधित ERO (इलेक्ट्रोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) के समक्ष योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने और अयोग्य मतदाताओं का नाम हटाने के लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर दावे एवं आपत्तियां दर्ज कर सकता है । SIR के अनुसार, प्रारूप सूची से कोई भी नाम हटाने से पहले संबंधित ERO/AERO को सुनवाई का मौका देकर लिखित आदेश जारी करने होंगे जिनके ऊपर DM तथा CEO अपील सुन सकेंगे।



