अब स्टेशन पर भी नहीं होगी, रेलवे ने बनाए यह नियम

गर्मियों की छुट्टी व त्योहारों में अब रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ नहीं होगी। इसके लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे ने इसका पॉयलेट प्रोजेक्ट भी किया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: गर्मियों की छुट्टी, त्योहार या शादी के सीजन में रेलवे स्टेशनों पर अक्सर भीड़ बढ़ जाती है। इससे मुसाफिरों को ट्रेन तक पहुंचने या बुक सीट हासिल करने में दिक्कत होती है। कभी-कभी तो सीट बुक होने के बावजूद उन्हें बैठे-बैठे जाना पड़ता है। भीड़भाड़ से स्टेशन परिसर में भगदड़ की भी आशंका रहती है। हाल ही में दिल्ली के रेलवे स्टेशन भी भगदड़ की वजह से कई लोगों की जान चली गई थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने कई अहम कदम उठाए हैं। इसके साथ ही 73 स्टेशनों को चिह्नित किया है जहां भीड़ ज्यादा होती है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में उठाए गए कदम की जानकारी दी।

स्थायी होल्डिंग एरिया बनेंगे
2024 के त्यौहारी सीजन के दौरान, स्टेशनों के बाहर होल्डिंग एरिया बनाए गए थे। सूरत, उधना, पटना और नई दिल्ली में ये बड़ी भीड़ को संभालने में सक्षम थे। यात्रियों को केवल तभी प्रवेश दिया जाता था, जब ट्रेन प्लेटफाॅर्म पर आती थी। महाकुंभ के दौरान प्रयाग क्षेत्र के नौ स्टेशनों पर भी ऐसी ही व्यवस्था की गई थी।
इन स्टेशनों के अनुभव के आधार पर, देशभर के 73 स्टेशनों पर, जहां समय-समय पर भारी भीड़ होती है वहां स्टेशनों के बाहर स्थायी प्रतीक्षालय बनाने का निर्णय लिया गया है। प्रतीक्षालय के भीतर भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों को केवल तभी प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति होगी जब ट्रेनें प्लेटफार्म पर आएँगी। इससे प्लेटफार्म पर भीड़ कम होगी। नई दिल्ली, आनंद विहार, वाराणसी, अयोध्या और गाजियाबाद स्टेशनों पर पायलट परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं।

टिकट कन्फर्म होने पर ही मिलेगी एंट्री
चिह्नित स्टेशनों पर पूर्ण प्रवेश नियंत्रण शुरू किया जाएगा। इसमें कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा। बिना टिकट वाले या प्रतीक्षा सूची वाले यात्री बाहरी प्रतीक्षालय में बैठेंगे।

चौड़े एफओबी बनेंगे 
12 मीटर चौड़े (40 फीट) और 6 मीटर चौड़े (20 फीट) मानक चौड़े फुट- ओवर- ब्रिज एफओबी के दो नए डिजाइन विकसित किए गए हैं। रैंप युक्त ये चौड़े एफओबी महाकुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन में बेहद कारगर रहे। ये नए मानक चौड़े एफओबी सभी स्टेशनों पर लगाए जाएँगे।

कैमरे से होगी निगरानी
महाकुंभ के दौरान कैमरों ने भीड़ प्रबंधन में बड़े पैमाने पर मदद की। रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे रेलवे स्टेशनों पर भीड़ की कड़ी निगरानी और प्रबंधन में सहायक होंगे।

वॉर रूम बनेंगे
बड़े स्टेशनों पर वॉर रूम विकसित किए जाएंगे। भीड़भाड़ की स्थिति में सभी विभागों के अधिकारी वॉर रूम में काम करेंगे। सभी अत्यधिक भीड़ वाले स्टेशनों पर वॉकी-टॉकी, उद्घोषणा प्रणाली, कॉलिंग सिस्टम जैसे नवीनतम डिजाइन के डिजिटल संचार उपकरण लगाए जाएंगे। सभी कर्मचारियों और सेवाकर्मियों को नए डिजाइन का आईडी कार्ड दिया जाएगा ताकि केवल अधिकृत व्यक्ति ही स्टेशन में प्रवेश कर सकें। सभी कर्मचारियों को नई डिजाइन की वर्दी दी जाएगी ताकि संकट की स्थिति में उनकी आसानी से पहचान की जा सके।

 स्टेशन निदेशक तैनात किए जाएंगे

  • सभी प्रमुख स्टेशनों पर एक वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन निदेशक के रूप में कार्यरत होंगे। अन्य सभी विभाग स्टेशन निदेशक को रिपोर्ट करेंगे।
  • स्टेशन निदेशक को वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे ताकि वे स्टेशन के सुधार के लिए तत्काल निर्णय ले सकें।
  • क्षमता के अनुसार टिकटों की बिक्री
  • स्टेशन निदेशक को स्टेशन और उपलब्ध ट्रेनों की क्षमता के अनुसार टिकटों की बिक्री को नियंत्रित करने का अधिकार होगा।

कोऑर्डिनेशन होगा मजबूत

  • भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी व राज्य पुलिस और संबंधित रेलवे विभागों के साथ समन्वय किया जाता है।
  • जीआरपी और आरपीएफ को भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने और यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाता है।
  • भारी भीड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति से बचने और यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने हेतु जीआरपी और आरपीएफ कर्मचारियों को फुट-ओवर ब्रिज पर तैनात किया जाता है।
  • भीड़ के बारे में सूचना एकत्र करने के लिए खुफिया इकाइयों (अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी) व विशेष खुफिया शाखा (एसआईबी)) और सादे कपड़ों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है और तदनुसार जीआरपी व पुलिस को शामिल करते हुए व्यवस्था की गई है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.