बिहार में 9 देशों के धुरधरों में होगी टक्कर, होंगे एशिया रग्बी U-20 के खिलाड़ी

CM नीतीश कुमार ने चैंपियनशिप के ‘शुभंकर’ और ‘प्रतीक’ का अनावरण किया। इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। पहली बार एशिया रग्बी U-20 में खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे।

Share This Article:

पटना: बिहार का नालंदा, जो कभी प्राचीन ज्ञान और बौद्ध पर्यटन का केंद्र था, अब अंतरराष्ट्रीय खेल डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान बना रहा है। सरकार के प्रयासों के तहत राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 9-10 अगस्त 2025 को एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में एशिया के 9 देशों के युवा रग्बी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
यह चैंपियनशिप न केवल नालंदा को वैश्विक खेल मानचित्र पर उभारने का अवसर है, बल्कि इससे क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। साथ ही, स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राजगीर का आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इस आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है, जो बिहार के लिए गर्व का विषय है। यह आयोजन नालंदा की ऐतिहासिक धरती को खेल और पर्यटन के क्षेत्र में एक नया मुकाम दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
रबी खेल बिहार में काफी लोकप्रिय है तथा इस खेल के आयोजन से युवाओं में अच्छा संदेश जायेगा। इसके पहले मुयमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकप में बिहार के राजगीर में पहली बार आयोजित होने वाली एशिया रबी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 के शुभंकर और लोगो का अनावरण किया।

इस अवसर पर रग्बी इंडिया के अध्यक्ष और प्रख्यात अभिनेता राहुल बोस भी उपस्थित रहे। यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस चैंपियनशिप के माध्यम से बिहार न केवल अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाएगा, बल्कि राज्य में खेलों की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा। बिहार के खेल प्रेमियों के लिए यह एक उत्साहवर्धक शुरुआत है, जो राज्य को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा करती है!

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.