नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला इस वक्त लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया (Team India) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इस निर्णायक मैच में कई बदलावों के साथ उतरे हैं। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया, जबकि आकाश दीप, करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा को फिर से टीम में शामिल किया गया।
हालांकि इस बीच एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा जिसे इंग्लैंड दौरे पर भरपूर मौके नहीं मिल सके -वो हैं शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)। गंभीर और गिल की रणनीति में उन्हें केवल दो ही टेस्ट में मौका मिला, और तीन में बाहर बैठना पड़ा। लेकिन अब उसी खिलाड़ी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
इंग्लैंड में नजरअंदाज, लेकिन अब मिला कप्तानी का जिम्मा
इंग्लैंड दौरे (England Tour) में सीमित मौके पाने वाले शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को अब दलीप ट्रॉफी 2025 में वेस्ट जोन की कप्तानी सौंपी गई है। क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक रूप से इस स्क्वाड की घोषणा कर दी है। शार्दुल ठाकुर अब न सिर्फ बतौर ऑलराउंडर बल्कि कप्तान के तौर पर भी खुद को साबित करने का मौका पाएंगे।
टीम में उनके साथ यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान और रुतुराज गायकवाड़ जैसे शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं। ठाकुर के पास यह शानदार मौका होगा कि वे खुद के चयन को सही साबित करते हुए एक बार फिर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकें।
इंग्लैंड टूर में ठाकुर का मिला-जुला प्रदर्शन
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था। लीड्स टेस्ट में उन्होंने दो विकेट तो जरूर लिए, लेकिन बैट से कुछ खास योगदान नहीं दे सके। मैनचेस्टर टेस्ट में वह विकेट से खाली हाथ लौटे, हालांकि 41 रनों की एक उपयोगी पारी जरूर खेली। बावजूद इसके उन्हें लगातार प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया, जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय भविष्य पर सवाल उठने लगे थे।
अब दलीप ट्रॉफी में नई जिम्मेदारी
28 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी 2025 में वेस्ट जोन की टीम का नेतृत्व शार्दुल ठाकुर करेंगे। इस स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। कप्तानी का मौका मिलने से शार्दुल के लिए यह टूर्नामेंट करियर को नई दिशा देने का मंच बन सकता है।
वेस्ट जोन स्क्वाड (Duleep Trophy 2025)
- कप्तान: शार्दुल ठाकुर
- मुख्य खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, अर्जन नागवासवाला
- स्टैंडबाय: महेश पिठिया, मुकेश चौधरी, शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, चिंतन, उर्विल पटेल



