किन 9 देवियों की करी जाती है नवरात्रों में पूजा ?

Sep 16, 2025

By Sakshi Pal

RELIGION

नवरात्रि एक ऐसा पावन पर्व है, जो शक्ति की देवी मां दुर्गा को समर्पित है।

Source: Pexel

Source: Pexel

इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।

Source: Pexel

Source: Pexel

तो चलिए, जानते हैं कि नवरात्रों में कौन-सी नौ देवियों की पूजा की जाती है।

Source: Pexel

Source: Pexel

नवरात्रि के पहले दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और दूसरे दिन तप और त्याग की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है।

Source: Pexel

Source: Pexel

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है, जिनके माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है।

Source: Pexel

Source: Pexel

चौथे दिन ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी मां कूष्माण्डा की पूजा की जाती है।

Source: Pexel

Source: Pexel

पांचवें दिन भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता मां स्कंदमाता की पूजा होती है।

Source: Pexel

Source: Pexel

छठे दिन महर्षि कात्यायन की पुत्री मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।

Source: Pexel

Source: Pexel

सातवें दिन काल का नाश करने वाली देवी मां कालरात्रि की पूजा होती है और आठवें दिन शांति और ज्ञान की देवी मां महागौरी की पूजा की जाती है।

Source: Pexel

Source: Pexel

नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली देवी मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

Source: Pexel

Source: Pexel