6 Airbags वाली टाटा सिएरा की क्या है कीमत?
Nov 26, 2025
By
Sakshi
Pal
TECHNOLOGY
टाटा सिएरा को मंगलवार, 25 नवंबर को भारतीय बाज़ार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया।
Source: Pexel
यह नई 5-सीटर एसयूवी ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध कराई गई है।
Source: Pexel
टाटा सिएरा में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड, और एक अन्य 1.5-लीटर इंजन सहित तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं।
Source: Pexel
सुरक्षा के लिए, टाटा की अन्य एसयूवी की तरह ही सिएरा में भी मानक के तौर पर 6 एयरबैग्स शामिल किए गए हैं।
Source: Pexel
टाटा मोटर्स की इस गाड़ी में 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसी उन्नत सुरक्षा भी जोड़ी गई हैं।
Source: Pexel
इस एसयूवी में इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ-साथ पावर्ड ड्राइवर सीट (एडजस्टेबल ड्राइवर सीट) का फीचर भी मिलता है।
Source: Pexel
टाटा सिएरा में एक पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, और इसमें फ्रंट सीट्स के साथ-साथ पीछे की सीटों को भी एडजस्ट किया जा सकता है।
Source: Pexel
टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम प्राइस 11.49 लाख रुपये से शुरू है. ये कार 24 वेरिएंट्स में मार्केट में आई है।
Source: Pexel
टाटा इस एसयूवी के लिए बुकिंग 16 दिसंबर, 2025 से शुरू करेगी और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 15 जनवरी, 2026 से मिलेगी।
Source: Pexel